सरकार के पास आए 4 लाख करोड़, अब जनता के लिए निकाली ये योजना

सरकार के पास आए 4 लाख करोड़, अब जनता के लिए निकाली ये योजना

Ravi Vashistha 17 Nov. 2016

MODI GOVT नोटबंदी की मार के बाद सस्ते घर का लड्डू खिलाने वाली है। सरकार केवल स्‍मार्ट सिटी बनाने पर जोर दे रही है बल्कि वह पांच लाख रुपए से कम कीमत पर अफोर्डेबल हाउस भी उपलब्‍ध कराने की योजना पर काम कर रही है।

यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कही। उन्‍होंने कहा कि देश में कम कीमत वाले घर बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में सबसे बड़ी बाधा यह है कि कुल जनसंख्‍या का केवल एक फीसदी हिस्‍सा ही 10 लाख रुपए से अधिक का मकान खरीदने में सक्षम है। यदि हम पांच लाख रुपए के कम कीमत पर घर उपलब्‍ध कराते हैं तो 30 फीसदी लोग इन्‍हें खरीद सकते हैं।

उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा आयोजित स्‍मार्ट सिटी समिट में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि स्‍मार्ट सिटी बनाने के अलावा गरीब से गरीब लोगों को अफोर्डेबल हाउस उपलब्‍ध कराना नरेंद्र मोदी सरकार का टॉप एजेंडा है।
उन्‍होंने बताया कि एक वेंचर के तहत नागपुर में एक प्रयोग के तौर पर स्‍ट्रील स्‍ट्रक्‍चर से एक घर का निर्माण किया गया है, जिसमें 70 फीसदी राख का उपयोग किया गया है। इसका उद्घाटन 20 फरवरी को किया जाएगा। इस प्रक्रिया से बिल्डिंग की कंस्‍ट्रक्‍शन कॉस्‍ट 1000 रुपए प्रति वर्ग फुट आई है। इस तरह हम 450 वर्ग फुट का एक मकान पांच लाख रुपए में उलपब्‍ध करा सकते हैं।



उन्‍होंने बताया कि इस तरह के घर पर 1.5 लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। घर की कीमत 3.5 लाख रुपए होगी और लोन 7 से 7.5 फीसदी ब्‍याज पर उपलब्‍ध होगा, इस तरह एक गरीब से गरीब आदमी भी इस घर को खरीदने में सक्षम होगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार केवल स्‍मार्ट सिटी नहीं बनाएगी बल्कि मौजूदा शहरों को भी आज की जरूरतों के मुताबिक डेवलप करेगी।
12 प्रमुख पोर्ट्स में से 10 में स्‍मार्ट सिटी होंगी। उन्‍होंने कहा कोलकाता और मुंबई को छोड़कर अन्‍य 10 पोर्ट पर स्‍मार्ट सिटी डेवलप की जाएंगी। भारत में 12 प्रमुख पोर्ट हैं जिनमें कंडला, मुंबई, जेएनपीटी, मोरमूगांव, न्‍यू मेंगलुरु, कोचीन, चेन्‍नई, एन्‍नोर, वीओ चिदंबरनार, विशाखापट्नम, पारादीप और कोलकाता (हल्दिया सहित)।

Ravi Vashistha
17 Nov. 2016 

Popular posts from this blog

नोट जमा करने और बदलने में होगी कम परेशानी, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान ☺

25 पैसे का ये गैंडे वाला सिक्का आपको बना देगा मालामाल

क्या आपको पता है इतने तरह के होते है बैंक खाते ??