क्या आपको पता है इतने तरह के होते है बैंक खाते ??

क्या आपको पता है इतने तरह के होते है बैंक खाते ??

आज के जमाने में हम सभी का Bank Account तो होता ही है और इसके कई फायदे भी है इसलिए अगर आपका किसी भी बैंक में खाता नहीं है तो जरुरी है कि आप आज ही किसी भी अपने नजदीकी bank में खाता खुलवा लें और ऊपर से आपकी जमापूंजी पर bank करीब 4 % ब्याज भी तो देता है लेकिन क्या आप जानते है कि आपके सभी बैंक अकाउंट एक जैसे नहीं होते है और सभी के फीचर और उन्हें इस्तेमाल करने के लिए लागू शर्ते जो होती है वो अलग अलग होती है क्योंकि लेन देन के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले खाते और पर्सनल बैंकिंग के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले खाते अलग तरह के होते है तो चलिए आज हम जानते है कि bank account type कौनसे कौनसे होते है और वो किस तरह एक दूसरे से अलग होते है –

Bank Account type in hindi

मुख्य रूप से Bank Account type 4 तरह के होते है और उन्हें अलग अलग नाम से भी जाना जाता है लेकिन अगर आप इन्टरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते है तो एक ही इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से उन्हें एक ही जगह से मैनेज किया जा सकता है क्योंकि अधिकतर bank ऐसा करते है कि उन्हें एक ही यूजर आईडी से मेप कर देते है ताकि उन्हें आसानी से मैनेज किया जा सके तो ये है उन 4 तरह के bank account type –
Current Accounts / चालू खाता – यह इस तरह के एकाउंट्स होते है जिन पर bank interest भी नहीं देता है और ऐसे account केवल व्यापारिक उद्देश्य के लिए खोले जाते है क्योंकि इन खातों पर लेन देन को लेकर कोई भी लिमिट्स नहीं होते है दिन भी कितनी भी बार और कितनी भी राशी को लेन देन के लिए उपयोग किया जा सकता है यह account उन लोगो के लिए ज्यादा सूटेबल होते है जो किसी फर्म या कंपनी के मालिक है | बैंक्स अलग अलग तरह की सुविधाओं के आधार पर current account के लिए charges भी लेते है जिसका भुगतान अकाउंट होल्डर को करना पड़ता है |  
चालू खाते की विशेषताएं –
  • इन खातों पर बैंक द्वारा कोई भी ब्याज देय नहीं होता है | हालाँकि इसके कुछ अपवाद भी है क्योंकि बैंकिंग में बढ़ते प्रतिस्पर्धा को लेकर कुछ बैंक्स ने अलग से चालू खाते प्रदान करने के अवसर ग्राहकों को लुभाने के लिए दिए है उनमे कुछ ब्याज भी देते है |
  • इस type के account में दिन में किये जाने वाले transactions और amount को लेकर कोई लिमिट नहीं होती है |
  • इस तरह के खाते खोलने के लिए आपको निर्धारित राशी को हमेशा अपने खाते में maintain करके रखना होता है |
Saving Accounts / बचत खाता – इस तरह के account सबसे अधिक पोपुलर है क्योंकि पर्सनल बैंकिंग के लिए सबसे बेहतरीन यही एकाउंट्स होते है और इस तरह के खाते में आपको सभी तरह की सुविधाएँ मिलती है जैसे चेकबुक , इन्टरनेट बैंकिंग , एटीएम और मोबाइल बैंकिंग आदि | सेविंग अकाउंट पर bank आपको एक निर्धारित दर का ब्याज आपकी जमा राशी पर देते है और RBI के द्वारा यह दर पहले 4 % निर्धारित थी लेकिन बाद में RBI ने सभी banks को ब्याज दर निर्धारित करने के लिए छूट प्रदान कर दी | हालाँकि सभी पब्लिक सेक्टर बैंक्स अभी भी 4 प्रतिशत के हिसाब से interest pay करते है लेकिन फिर भी कुछ प्राइवेट बैंक्स ऐसे है जो 6-7 प्रतिशत तक interest आपकी जमा राशी पर देते है | saving account के साथ आपके लिए यह शर्त लागू होती है कि आप इसका इस्तेमाल व्यापारिक काम के लिए नहीं कर सकते है इसी वजह से सभी bank इसके लिए सेविंग अकाउंट के अंदर किये जाने वाले लेन देन के लिए एक लिमिट का निर्धारण करते है जिसमे आपके द्वारा एक निश्चित संख्या में खाते से withdrawal या जमा किया जा सकता है हालाँकि बहुत कम बार ऐसा होता है कि निर्धारित संख्या से अधिक लेन देन करने पर बैंक आपको शर्ते लागू करने के लिए फाॅर्स करता है लेकिन अगर bank को ऐसा लगता है कि आपके saving account को current account की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है तो वो उसे अधिकार है कि वो इस सम्बन्ध में आवश्यक कदम उठा सकता है | सभी तरह के Bank account type में से यह खाते सर्वाधिक संख्या में है | 


Recurring Account/ Deposit -  bank जो है वो आपके चालू खाते या बचत खाते की जगह किसी ख़ास अवधि के लिए जमा करवाई गयी राशी पर आपको अधिक ब्याज देता है यह  आप जानते है क्योंकि वो पैसा bank के लिए अधिक इस्तेमाल करने योग्य होता है क्योंकि आप उसे अवधि समाप्त होने से पहले निकाल नहीं सकते है इसलिए बैंक को उस जमा राशी पर अधिक लाभ होता है लेकिन अगर आप एक साथ कोई निर्धारित राशी जमा करने में सक्षम नहीं है तो आप Recurring Account खुलवा सकते है इसमें होता है यह कि आप हर महीने एक किश्त के जरिये पैसे जमा कर सकते है और यह आप अपनी शादी के खर्चे या फिर बच्चे की पढाई के लिए भी कर सकते है इसमें आपको जमा राशी पर FD यानि Fixed deposit पर मिलने वाला ब्याज मिलता है और यह  आप इन्टरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए भी खोल सकते है या फिर खुद ब्रांच में जाकर भी खुलवाया जा सकता है | इस तरह के अकाउंट भी दो तरह के होते है –
  • Fixed Installment – इसमें आपको हर महीने एक निश्चित राशी को जमा करवाना होता है अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको एक निर्धारित राशी को पेनल्टी के तौर पर चुकाना होता है |
  • Flexible Installment – इसमें आपके पास यह सुविधा होती है कि अगर आप निर्धारित राशी से कम या ज्यादा भी जमा करवाना चाहते है तो भी आप करवा सकते है क्योंकि कई बार अगर हमारे खर्चे कम होते है तो बचत अधिक हो जाती है और ऐसे में हम अपनी सेविंग में निर्धारित से अधिक राशी भी जमा करवाना पसंद करते है |
Recurring account में maturity time 6-120  महीने तक हो सकता है | आप तय समय से पहले भी अपने पैसे निकाल सकते है लेकिन अगर आप ऐसा करते है तो आपको उस समय दिए जाने वाले ब्याज में कमी हो सकती और हो सकता है bank आपको उसके लिए एक निर्धारित राशी की पेनल्टी भी लगाये | यह account RD के नाम से अधिक प्रचलित है |
Fixed Deposit account – इस तरह के account में एक निर्धारित राशी को एकमुश्त जमा करवाके यह account खोला जा सकता है ऐसे account पर bank द्वारा दिया जाने वाला ब्याज सर्वाधिक होता है और यह 7 दिन से लेकर 10 वर्षो तक की टर्म तक के लिए खोला जा सकता है अगर आपके पास आपकी सेविंग्स है जिसका आप लम्बे समय तक इस्तेमाल नहीं करते है तो आप उस राशी के साथ fixed deposit करके उस राशी पर अच्छा ब्याज जो है वो earn कर सकते है | पहले ऐसा था कि प्राइवेट सेक्टर बैंक आपको पब्लिक सेक्टर के बैंक्स से अधिक ब्याज दर FD पर देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है अब सभी बैंक अपनी ब्याज दरें निर्धारित करने के मामले में थोड़े अधिक स्वतंत्र है | FD account को ऑनलाइन इन्टरनेट बैंकिंग के माध्यम से या फिर ब्रांच में जाकर खोला जा सकता है और आप चाहे तो उस पर मिलने वाले ब्याज को हर महीने प्राप्त कर सकते है या फिर एक साथ लास्ट में प्राप्त कर सकते है |
तो ये है bank account type in hindi और इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे कमेन्ट कर सकते है साथ ही हमारी वेबसाइट से hindi update पाने के लिए आप हमसे फेसबुक पेज को फॉलो करके भी जुड़ सकते है या फिर हमसे फ्री ईमेल सब्सक्रिप्शन भी ले सकते है |

Popular posts from this blog

नोट जमा करने और बदलने में होगी कम परेशानी, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान ☺

25 पैसे का ये गैंडे वाला सिक्का आपको बना देगा मालामाल