नोट जमा करने और बदलने में होगी कम परेशानी, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान ☺

नोट जमा करने और बदलने में होगी कम परेशानी, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान

Posted by - Ravi Vashistha
Wednesday , 16 November 2016



1.यह चीजें रखें साथ में
-नोट बदलवाने जा रहे हैं तो एक अलग कागज पर सभी नोटाें के नंबर लिख कर ले जाएं।
-ओरीजनल आईडी प्रूफ और उसकी फोटोकापी भी साथ लेकर जाएं।
2.लग सकते हैं कई घंटे
-आपके पास जितना ज्यादा पैसा होगा आपको उतना ही अधिक समय बैंक में लगेगा। इसलिए अगर आपके पास 3 से 4 घंटे का टाइम हो तो ही बैंक में जाएं। 
3.तो दो लोग साथ जाएं 
-यदि आप केवल नोट जमा कराने जा रहे हैं तो अकेले जा सकते हैं,लेकिन अगर आपको जमा कराने के साथ ही पैसा निकालना भी है तो किसी को साथ लेकर जाएं,क्योंकि कई बैंकों में दोनों काम के लिए अलग-अलग कतारें लग रही हैं।

4.यह करना होगा बैंक में जाकर
-आप चाहे नोट जमा कराएं या बदलवाएं बैंक में आपको दोनों कामों के लिए अलग-अलग फार्म दिया जाएगा।
-इस फार्म को भरकर आपको कैशियर को देना होगा तभी आपके पैसे जमा होंगे या नोट बदले जाएंगे।
5.दूसरे के पैसे अपने खाते में डालकर ना बदलवाएं
-फार्म में आपकी बेसिक जानकारी के साथ ही नोटों की जानकारी व आईडी प्रूफ संबंधी जानकारी भी भरना होगी। इसलिए केवल वही पैसा लेकर बैंक जाएं जो आपका अपना हो,दूसरे के पैसे को अपने खाते में डालकर बदलवाने का प्रयास ना करें।
6.फोटो कॉपी नहीं होगी तो होगी परेशानी
-बैंक में सुबह से लाइन में लगे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। जो लोग केश एक्सचेंज के लिए सुबह से लाइन में खड़े थे उन्हें आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी देने कहा जा रहा है। ऐसे में लोग घंटों लाइन में लगने के बाद फोटो कॉपी कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। 

7.इसलिए बैंक में लगेगा ज्यादा समय
-आप बैंक में जो भी पैसा लेकर जा रहे हैं,चाहे वो जमा करने के लिए हो या बदलवाने के लिए आपको काफी लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ सकता है।
-आपको बैंक में कितना समय लगेगा यह इस बात पर निर्भर है कि आप 500 और 1000 के कितने नोट लेकर जा रहे हैं।
-बैंक में ज्यादा समय लगने के पीछे दो सबसे बड़े कारण हैं,एक तो वहां उमड़ने वाली भीड़ और दूसरा बैंकों को दिया गया नया सर्वर।
-बैंकों को दिए गए नए सर्वर में कैशियर को जमा कराने या बदलवाने वाले 500 और 1000 के प्रत्येक नोट का सीरियल नंबर डालना है।
-ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि 500 या 1000 की एक गड्डी को बदलने या जमा करने में प्रत्येक ग्राहक पर कैशियर को कितना अधिक समय लगेगा।
-ऐसे में अगर आप अपनी पूरी तैयारी के साथ गए होंगे तो आपका टाइम बचेगा। 
देर शाम तक मिलेगी अकाउंट डिटेल
-बैंक की सभी शाखाओं में नोट बदलने के लिए पर्याप्त करंसी है। लेकिन नए नोटों की संख्या व उपलब्धता के बारे में अभी मैं कुछ भी नहीं बता सकता,यह सुरक्षा व गोपनीयता का मामला है। खातों में कितना पैसा जमा हुआ है और कितना बदला गया है इसकी जानकारी देर शाम तक उपलब्ध करा दी जाएगी।  

Popular posts from this blog

25 पैसे का ये गैंडे वाला सिक्का आपको बना देगा मालामाल

क्या आपको पता है इतने तरह के होते है बैंक खाते ??