Small Investment से कौन सा Business शुरू करें और कैसे - 16 शानदार Business

Small Investment से कौन सा Business शुरू करें और कैसे - 16 शानदार Business

Small Investment से कौन सा Business शुरू करें और कैसे?

Posted- Ravi Vashistha
15 November 2016


kaun sa business kare

"कौन सा Business शुरू करें?" क्या आप इस प्रश्न का जवाब चाहते है? क्या ये सवाल बार-बार आपके दिमाग में आता है? अगर आपका जवाब हां है तो आप सही जगह पर है क्योंकि आज ये पोस्ट आपके बहुत काम आने वाली है। 

बहुत से लोग Business करना चाहते तो है लेकिन कभी अच्छा Business Idea न मिल पाने के कारण तो कभी बहुत ज्यादा Investment के कारण उन्हें अपने Business Plan को बार-बार Drop करना पड़ता है। वैसे तो करने को बहुत से Business है लेकिन आज मै आपके साथ शेयर करने जा रहा हु ऐसे Business Ideas जिन्हें आप बहुत कम Investment में शुरू कर सकते है और जो Profitable भी हैं।


इन सभी Business Ideas की ख़ास बात ये है की इन्हें शुरू करने के लिए आपको Metro Cities जाने की जरूरत नही है इन Business Ideas को आप बहुत कम Investment में अपने Local Area में भी शुरू कर सकते हैं। 

तो आइये जानते हैं Small Investment से कौन सा Business शुरू करें और कैसे?

1 - अपना Blog या Website बनाए 
ये एक ऐसा Business है जिसे शुरू करने के लिए आपको कही बहार जाने की आवश्यकता नही है आप अपना Blog या Website घर बैठे बना सकते हैं। इसमें आपका Investment भी बहुत कम है आप चाहे तो सिर्फ 200 रूपये से अपना Blog या Website बना सकते है। Blog बनाना भी कोई बहुत मुश्किल काम नही है आप चाहे तो खुद अपना Blog बना सकते है इसके लिए मै पहले एक आर्टिकल भी लिख चूका हु आप उसे पढ़ सकते है। 


India में कई Bloggers ऐसे है जो केवल Blogging करके ही लाखो रूपये हर महीने कमा रहे हैं जितना की कई Professional Engineer या Doctor भी नही कमा पातें। 
आपने Naukari.com, Facebook, flipkar, snapdeal, Olx, Quikr जैसी Websites का नाम तो जरूर सुना होगा आज इन Websites  को पूरा India जानता है आप चाहे तो किसी Professional Website Designer से संपर्क कर ऐसी Websites भी बना सकते है लेकिन इसके लिए आपको ज्यादा Investment की जरूरत पड़ेगी। 
2 - Online Internet Business
Internet आज लगभग भारत के हर कोने में पहुच चूका हैं और Online Shopping की मांग काफी बढ़ गयी है Amazon, Flipkart, Snapdea, Ebay जैसी Websites रोजाना Online Shopping के  माध्यम से लाखों रूपये का Business करती हैं। 
आप चाहे तो इन Websites के साथ संपर्क करके Online Selling का Business शुरू कर सकते है। आप इन Websites से संपर्क करने के बाद इन Websites में बेचा जाने वाला कोई भी सामान घर बैठे Sell कर Online पैसा कमा सकते हैं।
Internet से पैसे कमाने के और भी बहुत से तरीके है जिसे आप इस पोस्ट में पढ़ सकते है -

3 - अपने Skill या Talent का लाभ उठाइये
हर किसी के पास कोई ख़ास Talent होता है कोई इसे पहचान लेता है और कोई नही पहचान पाता, आपको भी अपने अन्दर छुपी प्रतिभा को जानना होगा और फिर इस Talent से आप अपना Business शुरू कर सकते है।

उदाहरण के लिए मुझे Blogging और Web Designing बहुत पसंद है और Blogging के इस Talent का उपयोग मै Business के रूप में भी कर रहा हू जिसमे मै Online और Offline Blogging की Coaching देता हु। आप भी जिस Field में Expert है उस Field में दूसरो की सहायता कर सकते है और इसे अपनी कमाई का जरिया भी बना सकते है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े यह पोस्ट -

4 - योगा सिखाएं
योग हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है और धीरे-धीरे लोग इस बात को जान रहे है इसीलिए हर वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस के रूम में मनाया जा रहा है।

योग की इस बढ़ती लोकप्रियता का उपयोग आप Business के रूप में कर सकते हैं, अगर आप योग जानते है तो लोगो को योग सिखा के कमाई कर सकते है। यदि आप योग करना नही भी जानते तो आप इसके लिए किसी Expert को साथ लेकर योगा Classes शुरू कर सकते है।

5 - Coaching/Tuition Classes
अगर आपको शिक्षा के छेत्र में रूचि है और आप Higher Qualification रखते है तो आप Coaching/Tuition Classes शुरू कर सकते है और Students को अपने पसंदीदा Subject पढ़ा कर कमाई कर सकते है।

6 - Car चलाना सिखाइए
अगर आपके आस पास का Area ऐसा है जहाँ कोई अन्य या ज्यादा कार सिखाने की सुविधा नही है तो आप उस Area में Car Driving School शुरू करके अपना Business शुरू कर सकते है।

7 - किराना Store
अगर आपके आस पास के लोगो को रोज का सामान लेने के लिए अपने घर से दूर जाना पड़ता है तो आपके पास अपना Business शुरू करने का अच्छा मौका है। आप एक अच्छी सी जगह देख कर किराना स्टोर शुरू कर सकते है। आप कम पैसो से शुरुवात कर सकते है और धीरे धीरे अपने Business को बढ़ा सकते है।

8 - Game Parlor
छोटे बच्चो को गेम खेलने का बहुत शौक होता है। आप अपने Local Area में Game Parlor बना कर और उसमे नए और अच्छे Game डालकर अपना Business शुरू कर सकते है।

9 - Sweet Shop
अगर आपके आस पास के Area में कोई Sweet Shop (मिठाई की दूकान) नही है या ऐसी Shop है जो किसी कारण से ज्यादा नही चलती तो आपके पास अपना Business शुरू करने का अच्छा मौका है आप उस Area में अपनी नयी Sweet Shop शुरू कर सकते है।

10 - Book Store
यह हमेशा देखा जाता है की लोगो को उनकी पसंद की  किताबे एक ही जगह पर नही मिल पाती हैं इस कारण उनको Books लेने दूर जाना पड़ता है या फिर वो Online Shopping करके Book खरीद लेते है। अगर आपके Area में कुछ School या College है तो आप एक अच्छा Book Store शुरू करके अपना Business शुरू कर सकते है।

11 - SEO Consultant
SEO का मतलब होता है Search Engine Optimization यानी किसी Blog या Website को Google जैसे Search Engine में अच्छी Ranking में लाने की Process, अगर आपके पास Skills है और आप SEO Expert है तो आप बिना किसी Investment के बहुत अच्छा पैसा Online कमा सकते है।

ऐसी बहुत सी Websites है जिसमे SEO अपनी Service Offer कर सकते है और पैसे कमा सकते है।

12 - Network Marketing
नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में सायद आप सब ही जानते होंगे लेकिन अगर नही जानते तो मै आपको बता दू Network Marketing के Business में आपको किसी Network Marketing कंपनी को ज्वाइन कर उसके Product को Promote और Sell करना होता है हम कह सकते है की आप उस कंपनी के Brand Ambassador हैं।अगर आप Social Person है तो आप Network Marketing से अच्छा पैसा कमा सकते है और इस Business की अच्छी बात ये है की इसमें Investment न के बराबर होता है।

यह भी पढ़े -

13 - Jewellery Maker
अगर आपको ज्वेल्लेरी पसंद है तो आप 3-4 महीने Jewellery बनाना सीख कर आपना Jewellery का Business शुरू कर सकते है। भारतीय महिलाओं को Jewellery बहुत पसंद है इस लिए Jewellery का Business फायदेमंद बिज़नस साबित हो सकता है।

14 - Freelance Writter
यदि आपको लिखने का शौक है लेकिन आप किन्ही कारणों से खुद का Blog नही बना सकते तब भी आप Online Article लिख कर पैसे कमा सकते हैं। ऐसी बहुत सी Websites है जो उनके लिए आर्टिकल लिखने पर आपको पैसे देती है। इस Business की अच्छी बात ये है की आप अपने समय के अनुसार काम कर सकते है।

15 - Web Designing
अगर आपको Web Designing की अच्छी जानकारी है तो आप Online और Offline दोनों ही तरीको से Web Designing की Service देकर अपना बिज़नस शुरू कर सकते है।

16 - Create Mobile App
आजकल लगभग हर किसी के पास Smartphone है यही कारण है की बड़ी-बड़ी Online Companies अपनी App Launch कर रही है और Mobile Users को सुविधा प्रदान कर रही है। आप किसी Professional Designer से App Design करना सीख कर अपना खुद का App Devlopment Business शुरू कर सकते हैं और ऑनलाइन और ऑफलाइन अपनी Service दे सकते हैं।

तो ये थे वो 16 तरीके जिससे आप जान सकेंगे "Small Investment से कौन सा Business शुरू करें और कैसे", आप इन 16Small Investment Business Ideas से अपना पसंदीदा Business चुन के अपना Business शुरू कर सकते है।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई तो इसे अपनी सोशल मीडिया Profile में शेयर करना न भूले।
Thanks 
Ravi Vashistha
15 November 2016

Popular posts from this blog

नोट जमा करने और बदलने में होगी कम परेशानी, अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान ☺

25 पैसे का ये गैंडे वाला सिक्का आपको बना देगा मालामाल

क्या आपको पता है इतने तरह के होते है बैंक खाते ??